बॉलीवुड

The Vaccine War First Review: R. Madhavan ने विवेक अग्निहोत्री को बताया 'मास्टर स्टोरीटेलर', देखें पोस्ट

The Vaccine War First Review: बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कलाकार आर माधवन (R. Madhavan) को अपनी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) दिखाई, जिसकी एक्टर ने जमकर तारीफ की है। आर माधवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विवेक को मास्टर स्टोरीटेलर बताया है और कहा है कि द वैक्सीन वॉर दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

Image

The Vaccine War First Review

The Vaccine War First Review: बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री जल्द ही अपनी नई फिल्म द वैक्सीन वॉर लेकर दर्शकों के सामने होंगे। द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने के बाद विवेक अग्निहोत्री द वैक्सीन वॉर पर लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि उनके दर्शक निराश न हो। विवेक अग्निहोत्री की मेहनत रंग लाती भी दिख रही है क्योंकि आर माधवन (R. Madhavan) ने हाल में उनकी फिल्म देखी है और द वैक्सीन वॉर की जमकर तारीफ की है। आर माधवन ने कहा है कि विवेक अग्निहोत्री मास्टर स्टोरीटेलर हैं, जो दर्शकों को हंसाते हैं, रुलाते हैं और सोचने पर मजबूर करते हैं।

आर माधवन ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की तारीफ में लिखा है, 'मैं अभी-अभी द वैक्सीन वॉर देखी है और मेरा दिमाग खुल गया है। मैं भारतीय रिसर्चर्स की मेहनत को सलाम करता हूं, जिन लोगों ने वो वैक्सीन बनाई, जिससे देख के लोगों की जान बच सकी। ये शानदार फिल्म मास्टर स्टोरीटेलर विवेक ने बनाई है, जो दर्शकों को हंसाते हैं, रुलाते हैं, तालियां बजाने पर मजबूर करते हैं।'

माधवन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है। इन सभी कलाकारों ने भारतीय रिसर्चर्स की मेहनत को अच्छी तरह से पर्दे पर पेश किया है। मैं द वैक्सीन वॉर की पूरी टीम को सलाम करता हूं। आप लोग ये मूवी थिएटर में जरूर देखिए और ज्यादा से ज्यादा टिकिट खरीदिए।'

कलाकार आर माधवन ने द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) की जितनी तारीफ की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि दर्शक विवेक अग्निहोत्री की ये मूवी जरूर देखेंगे। विवेक अग्निहोत्री लगातार सोच में डालने वाली फिल्में दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। द वैक्सीन वॉर एक दफा फिर से लोगों को सोचने के लिए मजबूर करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article