बॉलीवुड

The Kerala story Twitter Review: मूवी देख कांप गई दर्शकों की रूह, अदा शर्मा की एक्टिंग ने जीता दिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 5, 2023, 11:36 AM IST

The Kerala story Twitter Review: इस समय फिल्म द केरल स्टोरी जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म पर एजेंडा फैलाने से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। तमाम विवादों के बीच आज फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। आइए इसके ट्विटर रिेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

the kerala story twitter review

KEY HIGHLIGHTS
  • द केरल स्टोरी फिल्म को आज रिलीज कर दिया गया है।
  • फिल्म को लेकर फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स सामने आ रहा है।
  • कई लोग मूवी पर एंजेडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

The Kerala story Twitter Review: इस समय फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) को लेकर जमकर विवाद खड़ा हो गया है। मूवी अपने स्टोरीलाइन के चलते बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में मामला भी दर्ज किया गया, हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर हाई कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद द केरल स्टोरी मूवी को आज 5 मई को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म पर एजेंडा फैलाने से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। तमाम विवादों के बीच आज फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर फैंस के मिले जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। आइए द केरल स्टोरी मूवी को लेकर फैस के रिेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मूवी को मिले औसत रिव्यू

फिल्म 'द केरल स्टोरी' 4 लड़कियों की इर्द-गिर्द घूमती है। ये चारों लड़कियां मेडिकल स्टूडेंट हैं, हालांकि इनका ब्रेनवॉश कर न सिर्फ उनका धर्मान्तरण किया जाता है बल्कि उन्हें ISIS जैसे आतंकवादी संगठन में भी शामिल किया जाता है। इस फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म की स्टोरी सच को दिखा रही है, अदा शर्मा ने बेहतरीन एक्टिंग की है। ये यकीनन एक मस्ट वॉच मूवी है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मूवी को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह एजेंडा फैलाने वाली वॉहट्सअप वीडियो की तरह है। फिल्म के विवादित टॉपिक के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अदा शर्मा की एक्टिंग ने दिल जीत लिया है, ये एक मस्ट वॉच मूवी है।'

the kerala story twitter review

the kerala story twitter review

फिल्म को लेकर खड़ा हुआ विवाद

इस बीच 'द केरल स्टोरी' मूवी को लेकर जमकर विवाद खड़ा हो गया है। मेकर्स पर धर्मपरिवर्तन जैसे गंभीर मसलों पर एजेंडा फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन विवादों के बीच फिल्म को लेकर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article