The Kerala Story Collection Day 6: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा की नई फिल्म द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने पहले दिन से शानदार कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो 6 दिनों बाद भी जारी है। फिल्म ने अपने छठे दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स चौंक गए हैं। इस साल रिलीज हुई कई फिल्में 12 करोड़ की ओपनिंग नहीं ले पायी हैं, जबकि अदा शर्मा की द केरला स्टोरी छठे दिन 12 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने अपने 6 दिनों की कमाई से अपने खाते में कुल मिलाकर 68.86 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।
क्यों इतनी अच्छी कमाई कर रही है द केरला स्टोरी
अगर आप सोच रहे हैं कि द केरला स्टोरी 6 दिनों बाद भी इतनी अच्छी कमाई क्यों कर रही है तो बता दें कि इसका एक मात्र कारण द केरला स्टोरी की कहानी है। फिल्म द केरला स्टोरी की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ला रही है। इसकी कहानी में दर्शकों को केरला में हिन्दुओं के खिलाफ चल रहे प्रपंच के बारे में जानकारी मिलती है, जिस कारण लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं।
द केरला स्टोरी से खुली अदा शर्मा की किस्मत
फिल्म द केरला स्टोरी से अदाकारा अदा शर्मा की किस्मत खुल गई है। अदा शर्मा ने अब तक बॉलीवुड में इतनी बड़ी हिट फिल्म नहीं दी थी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि द केरला स्टोरी के बाद अदा शर्मा का लोहा निर्माता मानेंगे और उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए साइन करेंगे।
