बॉलीवुड

The Kerala Story Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूकी अदा शर्मा की फिल्म, जानें 8वें दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 12:31 PM IST

The Kerala Story Box Office Collection: अदा शर्मा (Ada Sharma) की फिल्म द केरल स्टोरी ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए बिना देर किए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Image

The Kerala Story Box Office Collection (credit pic: instagram)

The Kerala Story Box Office Collection: अदा शर्मा (Ada Sharma) की फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन का समय हो गया है। लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल ने इस फिल्म को बैन कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों से जवाब मांगा है कि फिल्म को क्यों नहीं दिखाया जा रहा है। हालांकि इन विवादों के बीच भी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 12.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म ने अभी कुल 94 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी। सिनेमाघरों में 25.77 प्रतिशत ऑक्योपेंसी है।

फिल्म ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ कमाई की

कल शुक्रवार को विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी 71 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 2. 20 का बिजनेस किया। विद्युत की फिल्म का द करेल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नहीं पड़ा।

फिल्म ने फर्स्ट डे पर 8.03 करोड़ का बिजनेस किया था। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म इतना अच्छा बिजनेस कर सकती हैं। ये एक लो बजट फिल्म है। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस करेगी। द केरल स्टोरी को कई लोगों एजेंडा फिल्म बता रहे हैं। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन का कहना है कि फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में दांवा किया गया है कि केरल में लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें आंतकी संगठन में भेजा जाता है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये थे। फिल्म ने अपने बजट से दोगुना कमाई कर ली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article