Terence Lewis Reacts on Viral Video with Nora Fatehi: कोरियोग्राफर टैरेंस लुइस (Terence Lewis) एक बार फिर चर्चा में हैं। टैरेंस (Terence) ने एक साल पुराने वायरल वीडियो पर एक बार फिर रिएक्ट किया है जिसमें उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नोरा फतेही ( Nora Fatehi) को गलत तरीके से छुआ था। ये वीडियो पिछले साल शो इंडियाज बेस्ट डांसर से सेट से वायरल हुआ हुआ था। वायरल वीडियो में लोगों ने आरोप लगाया था कि टैरेंस ने नोरा का गलत तरीके से छुआ है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
टैरेंस ने इस वीडियो पर दी सफाई
टैरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर उस वीडियो के बारे में बात की। टैरेंस ने कहा कि ये सिंपल सिचुएशन थी। उस एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आने वाले थे। गीता कपूर को लगा कि हमें उनका वेलकम अच्छे से करना चाहिए। उस हफ्ते मलाइका अरोड़ा को कोविड हुआ था, इसलिए उस एपिसोड को जज करने के लिए मलाइका की जगह नोरा आई थी।
उन्होंने आगे बताया कि मुझे भी गीता की बात ठीक लगी। हमने जोरदार तरीके से उनका वेलकम किया। लेकिन गीता को लगा कि सिर्फ वेलकम करना काफी नहीं हैं, हमें कुछ और करना चाहिए। हमें भी ये बात बिल्कुल ठीक लगी। मुझे तो याद भी नहीं की मैंने नोरा को गलत तरीके से छुआ था नहीं। मुझे पता भी नहीं उसे सच में टच हुआ भी था या नहीं।
टैरेंस ने कहा- मैं ऐसी हरकत करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं
टैरेंस ने आगे कहा, 'मैं किसी को क्यों गलत तरीके से छूना चाहूंगा, जब इतने कैमरे लगे हुए हैं। ये बहुत ही चीप है। मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। मुझे लोगों ने डीएम करके गालियां दी है। इससे पहले भी मैंने नोरा के साथ क्लोज डांस किया है। आप एक परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा सोच भी नहीं सकते हैं। इस तरह का कुछ भी करने के लिए आप में बहुत गट्स होने चाहिए'।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद टैरेंस ने सफाई देते हुए कहा था कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है। वीडियो में इफेक्ट्स साफ दिख रहे है। टैरेंस ने अपने नोरा के डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।
