बॉलीवुड

एपी ढिल्लों की वजह से नहीं हुआ Tara Sutaria और Veer Pahariya का ब्रेकअप !! असली वजह आई सामने

Know Reason of Tara-Veer Breakup: एपी ढिल्लों को कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया का किस करना वीर पहाड़िया संग उनके ब्रेकअप का कारण नहीं था। अब जो वजह समाने आई है उसे जानकर आपको हैरानी होने वाली है।

Image

तारा-वीर के ब्रेकअप की असली वजह आई सामने (Pic Credit: Instagram)

Know Reason of Tara-Veer Breakup: साल 2025 में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर सुर्खियों में आए थे। रोमांटिक डेट नाइट्स से लेकर इटली में हॉलिडे एन्जॉय करने तक इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने हर क्यूट मोमेंट को शेयर किया। पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) साथ पहुंचे थे। इस दौरान तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई और उन्होंने सिंगर को किस किया।एपी ढिल्लों को किस करते हुए तारा सुतारिया का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इतना ही नहीं वीर पहाड़िया का लोगों ने मजाक बनाते हुए मीम्स भी बनाए थे। वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद ही तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते में खटास आ गई। हालांकि अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस ब्रेकअप की वजह केवल एपी दिल्लों संग वीडियो वायरल होना ही नहीं बल्कि कुछ और भी है।

यह थी तारा-वीर के ब्रेकअप की असली वजह

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया को बताया गया है कि वो एक डोमिनेटिंग इंसान हैं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि कुछ दिनों तक वो रिलेशनशिप में काफी ठीक थे। यह कोई बिना शर्तों वाला रिश्ता नहीं था। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि वो वीर पहाड़िया के आस-पास हर चीज को अपने मुताबिक बदलना चाहती थीं। कथित तौर पर वह चाहती थीं कि उनकी दीवारों से तस्वीरें हटा दी जाएं। वो उनकी कॉल लिस्ट कुछ लोगों को निकालना चाहती थीं। (इसे भी पढ़ें: ज्योति सिंह ने पति Pawan Singh पर कसा तंज, बोलीं 'औरत की हाय तुम्हें बर्बाद...')

AP Dhillon-Tara Sutaria

AP Dhillon-Tara Sutaria

वीर को अपने मुताबिक कंट्रोल करना चाहती थीं तारा

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि तारा सुतारिया कथित तौर पर वीर पहाड़िया के लाइफस्टाइल को अपने मुताबिक बदलना चाहती थीं, जो उनके विजन को मैच करे। उनके घर की सजावट से लेकर उनके उठने-बैठने के लोगों तक तारा सुतारिया वीर की लाइफ के कई पहलुओं को ऐसा बनाना चाहती थीं जो उन्हें प्रभावित करे। दोनों के एक करीबी दोस्त ने बताया कि तारा, वीर को अपने मुताबिक हैंडल करना चाहती थीं। वीर हमेशा से ही तारा सुतारिया पर फिदा थे। कई दोस्तों के बार-बार कहने के बाद भी वीर अपनी चीजें छोड़ नहीं पा रहे थे। (इसे भी पढ़ें: आनंद आहूजा की दुल्हन बनने से पहले Sonam Kapoor ने इन सेलेब्स संग लगाया था दिल, लिस्ट कर देगी हैरान)

कथित तौर पर वे बदलाव करने को तैयार थे। मगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा के साथ उनके वायरल वीडियो के बाद एक इस रिश्ते ने एक अलग ही मोड़ ले लिया था। एपी ढिल्लों को किस करते हुए जब वीडियो वायरल हो तो वीर को भी यह चीजें बर्दास्त नहीं हुईं और उनका ब्रेकअप हो गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article