Sonam Kapoor Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी पर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। आनंद आहूजा संग सात फेरे लेने से पहले सोनम कपूर का नाम कई सेलेब्स संग जुड़ा था। आज हम अपनी इस लिस्ट आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोनम कपूर संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। यह मूवी तो हिट साबित नहीं हुई लेकिन दोनों के इश्क की चर्चा होने लगी थी।
बताया जाता है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद सोनम कपूर की दोस्ती सहीर बेरी नाम के एक बिजनैस मैन और मॅाडल से हुई थी। दोनों एक साल तक साथ रहे और उसके बाद अलग हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर का अफेयर जाने-माने डायरेक्टर पुनीत मलहोत्रा संग भी रहा था। सोनम और पुनीत ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की।
कहा जाता है कि 'भाग मिल्खा भाग' की शूटिंग करते हुए सोनम कपूर और फरहान अख्तर की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे और अलग हो गए।
शाहिद कपूर को भी सोनम कपूर डेट कर चुकी हैं। शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा। जल्द ही इनका भी ब्रेकअप हो गया था।
कई सेलेब्स को डेट करने के बाद सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। इस समय सोनम कपूर अपनी शादीशुदा लाइफ में व्यस्त हैं। दोनों की शादी को 8 साल हो गए हैं।