बॉलीवुड

ठंडे बस्ते में गई तमन्ना भाटिया की 'Ragini MMS 3' !! निर्माताओं ने इस कारण डायरेक्टर को किया बाहर

Tamannaah Bhatia's Ragini MMS 3: बॉलीवुड के गलियारों से तमन्ना भाटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एकता कपूर के बैनर तले बनने जा रही तमन्ना भाटिया की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 3' को मेकर्स ने होल्ड पर डाल दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Tamannaah Bhatia's Ragini MMS 3: साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद तमन्ना भाटिया अब बॉलीवुड की फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं। तमन्ना भाटिया के पास इस समय कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके लिए वो चर्चा में बने रहने के साथ-साथ खूब मेहनत भी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया को एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 3' के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया था। फैन्स इस मूवी में तमन्ना भाटिया को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे लेकिन अब इस मूवी को लेकर एक निराशाजनक खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया की यह मूवी शुरू होने से पहले ही मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। (इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' से बाहर हुए गोविंदा पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले 'हम उन्हें मिस करेंगे...')

बीच में अटक गई 'रागिनी एमएमएस 3'

वैरायटी इंडिया के अनुसार 'रागिनी एमएमएस 3' को मेकर्स ने अब होल्ड पर डाल दिया है। इस मूवी को होल्ड पर डालने का कारण यह है कि 'रागिनी एमएमएस 3' का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर साहिर रजा को इस प्रोजेक्ट से निर्माताओं ने हटा दिया गया है। इस मूवी से डायरेक्टर को बाहर किए जाने के बाद मौजूदा कमिटमेंट्स का क्लैश शेड्यूल से बताया जा रहा है। अब इस मूवी में तमन्ना भाटिया को देखने का फैन्स का इंतजार लंबा हो गया है।

बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म 'रागिनी एमएमएस 3' का निर्देशन करने के लिए नए डायरेक्टर की तलाश में हैं। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी, वरना मेकर्स को और ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता था। (इसे भी पढ़ें: '3 Idiots' के सीक्वल और 'Munna Bhai 3' बनाने पर राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच)

तमन्ना भाटिया के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। उन्हें वाले दिनों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक जंगल हॉरर फिल्म 'वन' में देखा जाएगा। यह मूवी इसी साल 14 मई को रिलीज करने के लिए शेड्यूल की गई है। इसके अलावा तमन्ना आने वाले दिनों अभिजीत देशपांडे के निर्देशन में बनने जा रही सिद्धांत चतुवेर्दी स्टारर चित्रपति वी शांताराम की बायोपिक भी में भी नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article