Paresh Rawal on Govinda’s Exit: 'भागम भाग 2' की कास्टिंग में जबसे बदलाव हुआ है, तभी से यह मूवी लगातार चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि इस लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल से गोविंदा को बाहर कर दिया गया है। गोविंदा (Govinda) को बाहर किए जाने से उनके फैन्स काफी निराश भी हैं। इस मूवी में गोविंदा की जगह निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है। मेकर्स को लग रहा है कि वो इस मूवी के एकदम परफेक्ट साबित होंगे। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए परेश रावल (Paresh Rawal) ने 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) से गोविंदा के बाहर होने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
मनोज बाजपेयी ने किया गोविंदा को रिप्लेस
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए परेश रावल ने कन्फर्म कर दिया है कि मनोज बाजपेयी फिल्म 'भागम भाग 2' में गोविंदा को रिप्लेस कर रहे हैं। अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी के साथ में काम करने को लेकर परेश रावल ने कहा, 'यह एक अलग और नया कॉम्बिनेशन होने वाला है।' (इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार का टैग लेकर भी अपने बच्चों का करियर नहीं बना पाए ये सेलेब्स, लिस्ट में मौजूद हैं कई बड़े नाम)

Bhagam Bhag
गोविंदा के बाहर होने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी
'भागम भाग 2' से बाहर किए जाने के कारण के बारे में बात करने पर परेश रावल ने कहा, 'मुझे सच में कोई आईडिया नहीं है। हालांकि हम गोविंदा क मिस करने वाले हैं।' खास बात यह है कि इस मूवी के सीक्वल में परेश रावल को डबल रोल में देखा जाएगा। परेश रावल ने बताया कि वो बेहद उत्साहित हैं और मजा आने वाला है।
अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी भी फिल्म 'भागम भाग 2' में नजर आएंगी। मीनाक्षी हिंदी सिनेमा में एक बार फिर वापसी कर रही हैं। आखिरी बार फिल्म 'अपस्टार्ट्स' (2019) में नजर आईं मीनाक्षी चौधरी को अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'भागम भाग 2' में देखा जाएगा।
