बॉलीवुड

Taimur Ali Khan को देखकर फैंस को आई शशि कपूर की याद, बोले 'ये तो बिल्कुल परनाना की तरह...'

Taimur compared to Shashi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को मीडिया ने मुंबई में स्पॉट किया। तैमूर का नया लुक देखकर फैंस ने उनकी तुलना शशि कपूर के साथ की है। फैंस का कहना है कि तैमूर एकदम अपने परनामा शशि कपूर की तरह लगते हैं।

Image

Taimur Ali Khan को देखकर फैंस को आई शशि कपूर की याद, बोले 'ये तो बिल्कुल परनाना की तरह...'

Taimur compared to Shashi Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान जब से पैदा हुए हैं, मीडिया में छाए हुए हैं। वो जिस दिन घर से बाहर निकलते हैं, मीडिया उन्हें कवर करने पहुंच जाती है और फिर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगती हैं। कुछ देर पहले तैमूर अली खान को मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद से इंटरनेट पर वो ही छाए हुए हैं। तैमूर अली खान नई तस्वीरों में समर लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नई तस्वीरें देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वो एकदम अपने परनाना शशि कपूर की तरह दिखाई देते हैं।

Shashi Kapoor से हो रही Taimur Ali Khan की तुलना

बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान की नई तस्वीरें देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वो अपने परनाना शशि कपूर जैसे दिखाई देते हैं। लोग तैमूर अली खान की लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज पर कमेंट करके कह रहे हैं कि उनकी आंखें और चेहरा एकदम शशि कपूर जैसा है। शशि कपूर अपने वक्त के मोस्ट-हैंडसम एक्टर थे और लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लोगों का कहना है कि तैमूर अली खान भी आगे चलकर उतने ही हैंडसम लगेंगे और लड़कियां उनके लिए दीवानी रहेंगी।

तैमूर पर प्यार बरसा रहे हैं फैंस

करीना और सैफ के फैंस तैमूर अली खान पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सैफ और करीना के जीन्स की वजह से तैमूर का चेहरा इतना प्यारा है। वैसे आपको तैमूर अली खान का नया लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article