बॉलीवुड

Taapsee Pannu विदेशी बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे, बॉलीवुड सितारों को नहीं भेजेंगी शादी का न्योता

Taapsee Pannu To Tie Knot With Boyfriend Mathias Boe: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से सबका खूब दिल जीता है। तापसी पन्नू को लेकर खबर है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह विदेशी बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग सात फेरे लेंगी।

Image

तापसी पन्नू जल्द रचाएंगी शादी

Taapsee Pannu To Tie Knot With Boyfriend Mathias Boe: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की एक्टिंग अच्छे-अच्छों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। आखिरी बार तापसी को 'डंकी' में देखा गया था, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। लेकिन हाल ही में तापसी पन्नू अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, तापसी पन्नू को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही विदेशी बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग सात फेरे लेंगी।

एनडीटीवी की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में सात फेरे लेंगी। बताया जा रहा है कि शादी में केवल परिवार ही शामिल होगा और बॉलीवुड के किसी भी सितारे को शादी में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। तापसी पन्नू से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनकी शादी एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगी, जिसमें सिक्ख धर्म और ईसाई धर्म के रीति-रिवाज भी देखने को मिलेंगे।"

बता दें कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और मैथियास बोए की शादी की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से भी मामले पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा गया है। तापसी पन्नू के रिलेशनशिप की बात करें तो वह और मैथियास बीते 10 सालों से एक दूजे को डेट कर रहे हैं। जहां तापसी एक्टिंग में माहिर हैं तो वहीं मैथियास बोए एक बैडमिंटन प्लेयर हैं। तापसी पन्नू की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह जल्द ही 'खेल खेल में' में नजर आने वाली हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article