बॉलीवुड

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने दुआ संग किया मैटरनिटी शूट, पापा की कार्बन कॉपी निकली बेटी

Deepika Padukone Ranveer Singh Photos viral With Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में मैटरनिटी शूट की झलक दिखाई। इन तस्वीरों में बेटी दुआ भी उनके साथ नजर आई।

Image

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने बेबी दुआ संग किया मैटरनिटी शूट

Deepika Padukone Ranveer Singh Photos viral With Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हमेशा ही इंडस्ट्री की चहेती जोड़ी रही है। रील हो या रियल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी केमिस्ट्री और अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने अप्रैल में खुशखबरी दी थी कि दोनों दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। खास बात तो यह है कि अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्टर ने साझा की हैं। इस फोटोशूट में दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बेटी दुआ भी इसका हिस्सा बनी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pralay के सेट से वायरल हुआ Ranveer Singh का लुक, एक्टर को लंबे बालों में देख आई 'धुरंधर' की याद

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के मैटरनिटी फोटोशूट में तीनों की खुशी देखने लायक रही। जहां दीपिका पादुकोण ने तस्वीरों में बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट किया। वहीं दूसरी ओर बेबी दुआ की क्यूटनेस देख फैंस उसपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। दुआ की तस्वीरें देख कहा जा सकता है वह बिल्कुल अपने पिता रणवीर सिंह की तरह है। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और दुआ के साथ तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "बेबी दुआ और हमारा दिल भर आया है। आप लोगों के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं 18 घंटे तक काम करती थी'- Deepika Padukone के वर्किंग आवर्स के विवाद पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी

      इन फिल्मों में नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

      बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में भी बिजी हैं। रणवीर सिंह इन दिनों 'प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म जॉम्बी थ्रिलर पर आधारित है। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी के साथ दीपिका पादुकोण एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article