बॉलीवुड

Kareena Kapoor पहुंचीं संजय लीला भंसाली के ऑफिस, Daayra की रिलीज से पहले हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

Kareena Kapoor Visits Sanjay Leela Bhansali's Office: बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर को हाल ही में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

Image

Kareena Kapoor ने की संजय लीला भंसाली से मुलाकात (फोटो क्रेडिट- जूम इंस्टाग्राम)

Kareena Kapoor Visits Sanjay Leela Bhansali's Office: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म 'दायरा' के रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है, साथ ही इसे जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया गया है। लेकिन इन सबसे इतर करीना कपूर (Kareena Kapoor) को हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के ऑफिस के पास स्पॉट किया गया है। इसके बाद से ही अनुमान लगने शुरू हो गए हैं कि करीना कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की मूवी में नजर आ सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल

    करीना कपूर (Kareena Kapoor) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आईं। वीडियो में नजर आया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर मौजूद लोगों से मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की। बता दें कि करीना कपूर जल्द ही तमिल फिल्म निर्माता पीएस मिथ्रान की माइथोलॉजिकल जंगल एडवेंचर मूवी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ पीएस मिथ्रान हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगे। खबरों की मानें तो इस मूवी को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra के इकलौते गाने को B Praak ने दी आवाज, गुलजार ने लिखे बोल और अमित त्रिवेदी ने दिया म्यूजिक

      धनुष के साथ नजर आएंगी करीना कपूर

      पीएस मिथ्रान की अपकमिंग माइथोलॉजिकल जंगल एडवेंचर मूवी में करीना कपूर (Kareena Kapoor) साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर तक शुरू हो सकती है। मूवी के बारे में बात करते हुए खुद पीएस मिथ्रान ने कहा था, "बातचीत जारी है, हम अभी तारीख की तलाश में हैं। उम्मीद करते हैं कि कुछ अच्छा ही नतीजा बाहर आएगा।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article