बॉलीवुड

सुजैन खान की बहन फराह का हुआ तलाक, शादी के 24 साल बाद टूटा रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2023, 04:28 PM IST

सुजैन खान की बहन फराह खान ने अपने पति से तलाक ले लिया है। फराह ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक्स हसबैंड के साथ फोटो शेयर की हैं। फोटो में फराह अपने पति अकली अली के साथ नजर आ रही हैं। फराह के तलाक पर दीया मिर्जा से लेकर भावना पांडे तक ने रिएक्ट किया है।

Image

farah khan and aqeel ali (credit pic: instagram)

सुजैन खान (Sussanne Khan) की बहन फराह ने अपने पति डीजे अकील अली से तलाक ले लिया है। फराह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान की बहन हैं। साल 2021 में सुजैन खान की बहन फराह ने अपनी पति से अलग होने का ऐलान किया था। फराह को अपने परिवार और दोस्तों से काफी सपोर्ट मिला था। शुक्रवार को फराह ने एक्स हसबैंड अकील अली (Aqeel Ali) के साथ कुछ सेल्फी फोटोज शेयर की हैं। फराह ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, हम दोनों का कानूनी रूप से तलाक हो गया है और हम दोनों इस बात से बेहद खुश हैं। हम एक- दूसरे को आने वाले सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। हम दोनों अपने बच्चों अजान और फिजा के माता- पिता बने रहेंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। मैं इस सफर के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगी जो हमने साथ में बिताया है। फराह के पति अकील अली ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फराह की बहन सुजैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दोनों के लिए अपना प्यार जताया है। सुजैन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं। आप दोनों को अपने नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामानाएं। आप दोनों बेहतरीन इंसान है'। फराह खान के पोस्ट पर सुजैन के अलावा ट्विंकल खन्ना, नंदिता महतानी, भावना पांडे और दीया मिर्जा ने रिएक्ट किया है।

सुजैन खान की बहन ने लिया पति से तलाक

फराह खान ने साल 2021 में अपने पति से अलग होने का फैसला लिया था। फराह और डीजे अकील ने साल 1991 में शादी की थी। शादी के 24 साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। फराह दिग्गज एक्टर संजय खान की बेटी हैं। वो जायद खान और सुजैन खान की बेटी हैं। फराह के एक्स हसबैंड अकील अली पेशे से डीजे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article