टीवी मसाला

'काश वह तानाशाह होते', PM Modi को अपशब्दों बोलने वालों पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, हुईं बुरी तरह ट्रोल

Rupali Ganguly Support Pm Modi: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम मोदी का सपोर्ट कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद रुपाली काफी ट्रोल हो रही हैं।

Image

pm modi -Rupali Ganguly (photo credit- instagram)

Rupali Ganguly Support Pm Modi: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ साथ बीजेपी की समर्थक भी हैं। रुपाली गांगुली ने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ले रखी है और वह समय समय पर सरकार का सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में कई बार बोलती हुई नजर आई हैं, लेकिन इस बार रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायलल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा पीएम मोदी (Pm Modi) के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इस बच्चे को रुपागुली गांगुली ने खरी खोटी सुनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सबकुछ बिखर रहा है...': मानसिक रूप से टूट गए हैं Parth Samthaan! पोस्ट में दिया हेल्थ अपडेट

    पीएम मोदी के सपोर्ट में आईं रुपाली गांगुली

    दरअसल, ये वीडियो जंतर मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो में एक लड़की पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। वायरल लड़की को 12 साल का बताया जा रहा है। वीडियो में लड़की PM मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती और उनकी तस्वीर पर मारती हुई दिखाई दी। इस वीडियो को शेयर करने वाले एक पोस्ट में बच्ची के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर चिंता जताई गई। इसी वीडियो पर रुपाली गांगुली ने रिएक्ट किया है। रुपाली ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, 'PM का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा!!! काश, वे सच में तानाशाह होते!!!” हालांकि, रुपाली गांगुली ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शो में बार-बार नाम घसीटे जाने पर Kushal Tandon ने तोड़ी चुप्पी, एकता कपूर से लाखों में मांगी फीस
    rupali ganguly

    rupali ganguly (photo credit- instagram)

    ट्रोल हुईं रुपाली गांगुली

      हालांकि, रुपाली गांगुली अपने इस पोस्ट की वजह से अब बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने उन्हें जमकर सुनाया है। एक यूजर ने लिखा, '15 साल की बच्ची की गली सुनाई दे रही है 15 साल की बच्ची का रेप हुआ उसे मार दिया गया यूएसपी एक संवेदना जताए हुए संदेश नहीं डाला जा रहा है। काम तो क्या ही करेगी ये हमारी बच्ची के लिए।' इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा, '“मनीषा बेटा, ‘संघी आंटी’ बनना बहुत ही मिडिल क्लास बात है।' इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट लोग रहे हैं, जिसमें रुपाली गांगुली को खरी खोटी सुनाई जा रही है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article