टीवी मसाला

Lock UPP 2: शो में बार-बार नाम घसीटे जाने पर Kushal Tandon ने तोड़ी चुप्पी, एकता कपूर से लाखों में मांगी फीस

Lock UPP 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का मुद्दा उठाया था। अब कुशाल टंडन ने एकता कपूर से लॉकअप 2 में बार बार उनका नाम लेने पर फीस मांगी है।

Image

kushal tandon-ekta kapoor (photo credit- instagram)

Lock UPP 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock UPP 2) खत्म हो गया है। इस शो का विनर सबको पत चल गया है। श्रेया कालरा शो की विनर रही हैं और शिवांगी जोशी इस शो की रनरअप रही हैं। सोशल मीडिया पर अब लॉकअप 2 की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई हैं, जिसमें श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी जमकर डांस कर रही हैं। इन सबके बीच अब कुशाल टंडन (Kushal Tandon) भी एक्टिव हो गए हैं, जिनका नाम लॉकअप 2 में बार बार सुनने के लिए मिला था। श्रेया ने लॉकअप 2 में शिवांगी और कुशाल के रिलेशनशिप के बारे में सबको बताया था और अब कुशाल ने इसी वजह से एकता कपूर से फीस की डिमांड की है। Bigg Boss 20 Promo: शो में वरदान के साथ एंट्री मारेंगे कंटेस्टेंट्स, मेकर्स की नई रणनीति कर देगी हैरान

    कुशाल टंडन ने मांगी एकता कपूर से फीस

    कुशाल टंडन रियलिटी शो अलायंस कर रहे थे, लेकिन इस शो का फिनाले भी हो गया है और शो से बाहर आकर कुशाल टंडन ने सबसे पहले एकता कपूर से फीस की डिमांड की है। कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें दोनों ही कुशाल टंडन के बारे में बात कर रही हैं। इस वीडियो में शिवांगी धीरे से कुशाल टंडन का नाम लेती हैं और फिर श्रेया बोलती हैं कि देखों यहां पर बहुत सारे कैमरे हैं और सब रिकॉर्ड हो रहा है। तो मत लो उसका नाम। इस वीडियो पर लिखा है, 'शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा, कुशाल टंडन के बारे में बात कर रहे हैं।' इस वीडियो को कुशाल एकता कपूर को टैग करते हैं और लिखते हैं, 'एकता मैम, आपको GST के साथ क्रॉसओवर बिलिंग राशि भेज रहा हूं।' इसी तरह का दूसरा वीडियो भी कुशाल ने शेयर किया है, जिस पर कुशाल ने लिखा है, 'एक हजार बिलियन डॉलर।' 'सबकुछ बिखर रहा है...': मानसिक रूप से टूट गए हैं Parth Samthaan! पोस्ट में दिया हेल्थ अपडेट
    kushal tandon post

    kushal tandon post (photo credit- instagram)

      लॉकअप 2 में श्रेया कालरा का खुलासा

      बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी सीरियल बरसातें - मौसम प्यार का में एक साथ नजर आए थे। इस शो के दौरान दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई और कुछ समय के अंदर ब्रेकअप भी हो गया। शो के एक प्रोमो में श्रेया कालरा भी दिखी थीं। लॉकअप 2 में आकर श्रेया ने दावा किया कि कुशाल ने उन्हें मैसेज किया था और तब शिवांगी ने आकर वो सारी चैट उनके फोन में पड़ी थी। इस वजह से ही शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का ब्रेकअप हुआ था। ये खुलासा श्रेया ने शिल्पा शिंदे के सामने किया था।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article