रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर का अभी तक प्रमोशन भी शुरू नहीं हुआ है और उससे पहले ही दर्शकों के बीच में इस मूवी को लेकर उत्साह है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही इस मूवी को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसे अगले साल तक रिलीज किया जाएगा। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर यूं तो कई सारी स्टोरीज सामने आती रहती हैं लेकिन ताजा सोशल मीडिया बज के मुताबिक इसमें दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है। असल में रेडइट पर इस वक्त एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस मूवी में स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी, जिसका लोगों ने प्रूफ भी दिया है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: इटली वेकेशन से लौटकर Fauzi का आखिरी शेड्यूल शुरू करेंगे Prabhas
Reddit पर वायरल हुआ Love and War को लेकर पोस्ट
रेडइट पर जो पोस्ट वायरल हुआ है, उसके अनुसार विक्कीपीडिया और आईएमडीबी पर मेकर्स ने कास्टिंग में दीपिका पादुकोण का नाम दिया हुआ है। इसका मतलब है कि वो इस मूवी का हिस्सा हैं। फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है के लिन जिस तरह से दोनों जगह दीपिका पादुकोण को क्रेडिट दिया गया है उससे ये साफ है कि एक्ट्रेस लव एंड वॉर में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ramayana Vs Godzilla Minus Zero: दीवाली 2026 पर हिलेगा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस, Ranbir Kapoor की होगी अग्निपरीक्षा
लोग लगातार कमेंट करके Deepika Padukone से पूछ रहे हैं सवाल
जब से रेडइट पर ये पोस्ट वायरल हुआ है, तब से लगातार लोग कमेंट के जरिए दीपिका पादुकोण को बधाई दे रहे हैं और उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "क्या बात है दीपिका जी... आप भी लव एंड वॉर का हिस्सा हैं। खैर आप इस बारे में अपने आप कब तक बताएंगी?" तो वहीं दूसरे व्य्क्ति ने लिखा है, "विक्की, रणबीर, आलिया के साथ-साथ लव एंड वॉर में दीपिका भी हैं। संजय जी ने ये तो सरप्राइज ही दे दिया है।"
