देश

बीरभूम में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद, 2 गिरफ्तार; STF की अलग-अलग कार्रवाई में 38 अवैध हथियार जब्त

, दूसरी बड़ी कार्रवाई में STF ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पांडवेश्वर थाना क्षेत्र से 21 अवैध हथियार और 65 राउंड कारतूस बरामद किए। ये हथियार जामुड़िया थाना केस नंबर 310/26 में गिरफ्तार आरोपी एसके सहजान से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर बरामद किए गए।

Image

बीरभूम में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में STF ने अवैध विस्फोटकों और हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीरभूम के मुरारई में छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए, जबकि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में अलग-अलग छापों के दौरान 21 अवैध आग्नेयास्त्र जब्त किए गए। STF ने 5 नवंबर की सुबह बीरभूम जिले के मुरारई थाना क्षेत्र के बारोआ गोपालपुर गांव में एक अवैध ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 1,150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और करीब 12 हजार मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड बरामद किया। मामले में राजग्राम निवासी मोहम्मद रेजा शेख उर्फ गुड़ा और सूरी के तिलपाड़ा निवासी मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जांच में जुटी STF

इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। STF की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी इस बात की जांच कर रही है कि बरामद विस्फोटकों का इस्तेमाल कहीं किसी आतंकी गतिविधि या अन्य आपराधिक वारदात में तो नहीं होने वाला था।

21 अवैध हथियार, 65 राउंड कारतूस बरामद

वहीं, दूसरी बड़ी कार्रवाई में STF ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पांडवेश्वर थाना क्षेत्र से 21 अवैध हथियार और 65 राउंड कारतूस बरामद किए। ये हथियार जामुड़िया थाना केस नंबर 310/26 में गिरफ्तार आरोपी एसके सहजान से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर बरामद किए गए। जब्त हथियारों में 6 लंबी मस्कट, चार 7 एमएम पिस्टल और 11 पाइप गन शामिल हैं।

122 राउंड कारतूस जब्त किए जा चुके

यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए खैरुल आलम और मोहम्मद शमशेर से जुड़े मामले की अगली कड़ी है। अब तक इस मामले में कुल 38 अवैध हथियार और 122 राउंड कारतूस जब्त किए जा चुके हैं। STF की दोनों कार्रवाइयों के बाद राज्य में अवैध हथियारों और विस्फोटकों के नेटवर्क को लेकर जांच तेज हो गई है। पुलिस आगे की छापेमारी और जांच में जुटी है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article