Sunny Deol, Randeep Hooda Starrer Jaat Movie X Review in Hindi: सनी देओल ( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की मूवी जाट( Jaat) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोग सनी देओल की सिनेमा पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड के एक्शन हीरो को एकबार फिर उसी अवतार में देखने के लिए लोग बेताब नजर आ रहे थे। आखिरकार लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है। अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। सनी देओल के चाहने वाले जाट फिल्म को सलमान खान की सिकंदर से कंपेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सनी देओल बॉक्सऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।
जाट फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर नजर आ रही है और यह हम नहीं पहले दिन पहला शो देखने वाले फैन बता रहे हैं। सोशल मीडिया से थिएटर के अंदर की तस्वीरें सामने आ रही है। फैंस जाट की क्लिप्स शेयर कर रहे हैं। एक्स हैंडल पर यूजर्स का कहना है कि यह सलमान खान की सिकंदर से कई गुना बेहतर है। एक यूजर ने शेयर किया है कि फर्स्ट हाफ में फूल धमाका था अब इंटरवल के बाद का इंतजार है।
ब्लॉकबस्टर है जाट
एक फैन ने लिखा है जाट ब्लॉकबस्टर होने वाली है। यह सिनेमाघरों पर राज करेगी।
एक फैन ने लिखा कि मैं वाशिंगटन से यह फिल्म देख रहा हूँ और यह कमाल की है।
एक फैन ने फिल्म के म्यूजिक और स्टोरी की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि फिल्म में फालतू के गाने और डायलॉग नहीं है।
