Jaat Movie Advance Booking Collection: 'जाट' से 'गदर 2' जैसी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं फैंस, एडवांस कमाई के मामले में यहां पहुंची सनी देओल की फिल्म

Jaat Movie Advance Booking Collection : सनी देओल-रणदीप हुड्डा की जाट आज रिलीज होने वाली है। जिस तरह से फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है वह काफी दिलचस्प है। जाट को लेकर अच्छा-खासा बज नजर आ रहा है। जिससे इसकी पहले दिन की कमाई पर भी असर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं पहले दिन की कमाई

Jaat Movie Advance Booking Collection: सनी देओल( Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' आज रिलीज होने जा रही है। फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस ने तो एडवांस में ही टिकटें खरीद ली हैं। ट्रेलर को देखकर फैंस पहले ही उत्साहित नजर आ रहे ठे। एक्शन-ड्रामा से भरपूर फिल्म का उत्साह सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां ट्रेड एनालिस्ट का कहना है फिल्म पहले दिन खासी कमाई कर सकती है। हालांकि एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने कुल 50 हजार टिकटें बेची हैं।

जाट के पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो जिस तरह से 'जाट' की हाइप है यह पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म वीकेंड से पहले रिलीज हो रही है इसका कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि जाट के मेकर्स ने फैंस के दिलों में बसने के लिए वीकेंड से पहले ही एंट्री मार ली है जो एक प्लस पॉइंट हो सकता है।

End of Feed