Batwara 1947 X Review: सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। हालांकि, शुरुआती रिएक्शन में फिल्म को लेकर कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। कुछ यूजर्स ने फिल्म की कहानी और सनी देओल की एक्टिंग पर अपनी राय साझा की है, लेकिन अभी तक इसे लेकर वैसा बज नहीं बन पाया है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कई दर्शक फिल्म को लेकर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले घंटों में फिल्म का एक्स रिव्यू कैसा रहता है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 Vs Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस के पिच पर पहले दिन सिक्सर लगाएंगे इमरान हाशमी, सनी देओल का होगा बुरा हाल!!)
बंटवारा 1947 का एक्स रिव्यू
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद एक्स पर फिल्म का क्रेज फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर अभी गिने-चुने ट्वीट ही फिल्म को लेकर देखने को मिल रहे हैं। सनी देओल की दमदार फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म को लेकर वैसा माहौल नहीं बन पाया है, जैसा रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी। वहीं, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘आवारापन 2’ की लोकप्रियता का असर ‘बंटवारा 1947’ पर पड़ सकता है।
पहले दिन कितना कमाएगी बंटवारा 1947
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947'अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये तक की नेट कमाई कर सकती है। हालांकि, इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' से है। इमरान की मूवी को लेकर लोग ये कह रह है कि ये पहले दिन ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
