बॉलीवुड

'Ramayana: Part 1' में केवल इतनी देर हनुमान बनकर दिखाई देंगे Sunny Deol, पार्ट 2 में मिलेगा भरपूर स्क्रीन टाइम?

Sunny Deol Role in Ramayana Part 1: बीते दिन आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में यश का रावण के रूप में फुल लेंग्थ रोल होने वाला है। अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सनी देओल को हनुमान के रूप में दर्शक बड़े परदे पर कुछ ही मिनट देख पाएंगे।

Image

Pics Credit: Instagram

Sunny Deol Role in Ramayana Part 1: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण' को दो पार्ट्स में बनाया जाएगा। इस मूवी में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म के एक्टर्स को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा। नितेश तिवारी ने भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को कास्ट किया है। साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि यश लंकापति रावण बनकर बड़े परदे पर दस्तक देंगे। 'रामायण' में बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद सभी को बराबर स्क्रीन टाइम मिले, इस बात का ख्याल मेकर्स को रखना पड़ेगा। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल को पहले पार्ट में लिमिटेड स्क्रीन टाइम ही मिल पाएगा।

'रामायण' के पहले पार्ट में केवल इतने मिनट का होगा सनी पाजी का स्क्रीन टाइम

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल फिल्म 'रामायण' के दोनों पार्ट्स का अहम हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि 'रामायण पार्ट 1' में सनी देओल को बड़े परदे पर दर्शक केवल 15 मिनट ही देख पाएंगे। सनी पाजी का स्क्रीन टाइम भले ही कम होगा लेकिन उनका रोल बेहद दमदार होने वाला है। फिल्म में सनी देओल को हनुमान के रोल में देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। सनी देओल भी इस भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

3 जुलाई को मेकर्स ने 'रामायण' का बेहद शानदार टीजर जारी किया था। इस टीजर के अंत में रणबीर कपूर और यश की एक झलक देखने को मिली थी। इस मूवी में लक्ष्मण की भूमिका टीवी एक्टर रवि दुबे निभा रहे हैं। इस मूवी का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में दस्तक देगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article