Sunny Deol eating Samosa: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्मों के चलते चर्चा में हैं। उनके पास बैक टू बैक बिग प्रोजेक्ट हैं। जिसके लिए वह शूटिंग में बिजी रहते हैं। इतने टाइट शेड्यूल के बाद भी, सनी देओल अपने फैंस से दूर नहीं होते। वह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कभी सेट के पीछे तो कभी सेट पर जाते हुए। हाल ही में सनी देओल ने फैंस के साथ मजेदार वीडियो शेयर की है। जिसमें वह शूटिंग से टाइम निकालकर स्नैकिंग कर रहे हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार्स स्ट्रीट फूड से परहेज करते हैं, वहीं सनी देओल इसे चटकारे लेते हुए खा रहे हैं।
अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। उनके सामने समोसे-पकौड़े और चाय रखी हुई है। सनी देओल वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'ज्ञानी जी चाय पी रहे हैं'। वहीं पर बैठा हुआ एक आदमी कहता है कि सनी पाजी समोसे के साथ चटनी लीजिए, सनी देओल कहते हैं कि वह समोसे के साथ चटनी नहीं खाते इससे समोसे का स्वाद खराब हो जाता है। इस स्नैक टेबल पर खूब हंसी-मजाक चलता हुआ दिखा दे रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस का दिन बन गया। लोगों का कहना है कि उनका फेवरेट हीरो भी समोसे खाता है।
फैंस ने किए कॉमेंट
एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस उम्र में भी आप समोसे खाकर एकदम फिट हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही कह रहे हो, चटनी के साथ समोसे का टेस्ट खराब हो जाता है'। यूजर्स का कहना है कि सनी देओल बहुत सिम्पल से आदमी हैं और वह दिल से देसी हैं।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, अगले साल की शुरुआत में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो रही है। जिसके लिए वह पंजाब में शूटिंग कर रहे हैं। उसके बाद वह आमिर खान की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी है 'रामायण पार्ट 1' जो अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
