बॉलीवुड

Sunny Deol स्टारर 'Jaat' के ट्रेलर लॉन्च की बढ़ाई गई रिलीज डेट, अब इस दिन देगा दस्तक

Sunny Deol's Jaat Trailer: तेलुगु निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी (Gopichandh Malineni) के निर्देशन में बनी फिल्म सनी देओल की फिल्म 'जाट' (Jaat) का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज होने वाला था। अब इस ट्रेलर की रिलीज डेट को मेकर्स ने किसी कारण आगे बढ़ा दिया है। यह फिल्म 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Image

Sunny Deol's Jaat Trailer

Sunny Deol's Jaat Trailer: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक गोपीचंद मालिनेनी (Gopichandh Malineni) ने सनी देओल को कास्ट कर धांसू एक्शन फिल्म 'जाट' (Jaat) का निर्देशन किया है। लंबे समय से सनी देओल (Sunny Deol) के फैन्स उनकी फिल्म के ट्रेलर का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए शनिवार का दिन चुना था। अब मेकर्स ने फैन्स को बड़ा झटका देते हुए इस ट्रेलर की रिलीज रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया है। इस बात की जानकरी खुद प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है।

'जाट' के ट्रेलर की रिलीज डेट बढ़ी आगे

सनी देओल की 'जाट' का निर्माण प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'जाट के ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया है! ट्रेलर के रिलीज की नई डेट जल्द ही जारी की जाएगी। जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वैसाखी विद जाट।'

सनी देओल इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा को विलेन के रोल के लिए कास्ट किया गया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का लुक भी शेयर किया था। इस फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज और सैयामी खेर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास इस समय आमिर खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' भी है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा सनी देओल के पास 'बॉर्डर 2' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article