Jamie Lever on Wedding Rumours With Yashvardhan Ahuja: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर (Jamie Lever) की शादी की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में एक फर्जी AI वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बताया कि जेमी लीवर जल्द ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) से शादी करने वाली हैं। वीडियो में दोनों की शादी से जुड़े नकली विजुअल भी दिखाए गए। अब जेमी लीवर ने इन वायरल दावों पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उनकी शादी यशवर्धन आहूजा से नहीं हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Brahmastra 2' में दीपिका पादुकोण को इस नई एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस !! रणबीर कपूर संग बनेगी जोड़ी)
जेमी लीवर ने AI पर दिया रिएक्शन
जेमी लीवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और शादी खबरों की पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने ये AI वीडियो देखे तो उन्हें और उनके कजिन्स को काफी हंसी आई। फैमिली मेंबर्स भी इन वीडियो को आपस में शेयर कर रहे थे। सभी ने AI वीडियो में शादी के विजुअल देखकर मजे भी लिए। धीरे-धीरे यह मामला सीरियस हो गया। जेमी के पास लोगों के फोन आने लगे और वे उन्हें शादी की बधाई देने लगे। तब उन्हें समझ आया कि कई लोग इन फर्जी वीडियो को सच मान रहे हैं।
फर्जी शादी की खबर से असली रिश्ते भी हुए प्रभावित
जेमी लीवर ने बताया कि इस वीडियो से उनकी रियल लाइफ पर भी काफी असर पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि जो शादी के ऑफर आए थे, उन्हें भी यह लगने लगा कि शादी सच में होने वाली है। हालांकि जेमी ने AI वीडियो बनाने वालों की क्रिएटिविटी की तारीफ भी की। उन्होंने माना कि वीडियो में शादी का सेटअप और ब्राइडल लुक काफी अच्छी तरह बनाया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जेमी ने लोगों से इन्हें हटाने की अपील की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sunita Ahuja के दूसरी शादी वाले बयान के बाद साथ दिखे Govinda-Komal, वीडियो हुआ वायरल)
शादी को लेकर जेमी ने दिया ये जवाब
जेमी लीवर ने उन लोगों को मैसेज दिया, जो उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी शादी को लेकर ऐसी कोई खबर नहीं है। जब भी उनकी शादी होगी, वह खुद इसकी जानकारी देंगी।
यशवर्धन आहूजा को बताया छोटा भाई
जेमी लीवर ने गोविंदा के बेटे यशवर्धन के साथ अपने रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि यशवर्धन उनके छोटे भाई जैसे हैं। दोनों सिर्फ एक-दूसरे को जानते ही नहीं हैं, बल्कि जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जेमी और यशवर्धन को जल्द ही फिल्म 'हीरो की हीरोइन' में देखा जाएगा। इस मूवी को साजिद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
