बॉलीवुड

'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट

Govinda New Statement Viral: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में गोविंदा ने किसी का नाम नही लिया, लेकिन दावा है कि उन्होंने पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों का जवाब दिया है।

Image

govinda-sunita ahuja (photo credit- instagram)

Govinda New Statement Viral: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। गोविंदा पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अनगिनत आरोप लगाए हैं। सुनीता ने गोविंदा पर चीट करने का दावा किया है और ये बात उन्होंने कई बार मीडिया के सामने भी कही है। इतना ही नहीं, दोनों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच गया था। सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ कोर्ट जाते हुए नजर भी आई थीं। अब इन तमाम चीजों के बीच गोविंदा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन दावा है कि गोविंदा ने सुनीता के आरोपों का जवाब दिया है। Badshah से सेपरेशन के बाद Isha Rikhi का छलका दर्द, बोलीं- 'अब दोबारा शादी करने से लगता है डर'

    गोविंदा का बयान हुआ वायरल

    हाल ही में गोविंदा को मुंबई में दही हांडी के एक इवेंट में स्पॉट किया गया। यहां पर गोविंदा ने स्टेज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी दी। इसी दौरान अभिनेता ने पैपराजी से बात की, जिसमें उन्होंने फैंस से सपोर्ट की मांग की। इस मौके पर गोविंदा ने कहा, 'बहुत ही एक-दूजे का ख्याल रखना पड़ेगा और साथ में जिस वक्त ये प्रयोजन हो रहा है तो ये समझे कि ये सिर्फ खेला नहीं है। ये खेला से परे है। बहुत सी ऐसी चीजें हैं और बाते हैं जो आगे निकलती हैं। तो ख्याल रखना है। सबको देखना है कि आगे कैसे निकल सकते हैं।' Bigg Boss 20 Uditi Singh: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Uditi Singh? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

      गोविंदा ने मांगा सपोर्ट

      गोविंदा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीनअप हो और गोविंदा उसे क्लीनअप कर पाए। आप लोगों का सहयोग चाहिए। वैसा ही सहयोग चाहिए जैसा कि यहां पर देखने के लिए मिलेगा। मैं आप लोगों का बहुत धन्यवाद देता हूं कि सालों साल आप लोगों का सहयोग मिला है। मैं पर्दे के माध्यम से पुनः आ रहा हूं। रूपा और दुनियादारी ये दो फिल्में आ रही हैं। आप लोगों का सहयोग चाहिए कि गोविंदा आगे निकल पाए।'

      को-एक्ट्रेस संग जुड़ा गोविंदा का नाम

      बता दें कि गोविंदा का नाम इन दिनों को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों फिल्म रूपा में एक साथ नजर आएंगे। बीते दिनों गोविंदा और कोमल मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए थे, जिस पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन आया था। सुनीता ने पति के लिए शुगर डैडी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद दोनों का बीच का विवाद बढ़ गया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article