बॉलीवुड

गोविंदा संग तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इतनी सुंदर बीवी उसको...'

Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा ने साथ में गणेश चतुर्थी मनाई है। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

Image

Pic Credit- Zoom

Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड के स्टार एक्टर गोविंदा और सुनीत आहूजा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा और गोविंदा ने साथ में मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई है। इस बात से ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। अब इस मामले में गोविंदा की वाइफ ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं गोविंदा की वाइफ ने क्या कहा।

सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर पूरी तरह पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा सिर्फ उनका है। सुनीता ने विरल भियानी से बात करते हुए कहा, 'तुम मुझे गोविंदा के साथ मीडिया में देख सकते हो। जब तक हम खुद कुछ नहीं कहते, प्लीज अफवाहों पर विश्वास न करो। अगर मुझे कुछ कहना होगा, मैं खुद सामने आकर बोल दूंगी क्या उसे फिर कभी इतनी खूबसूरत पत्नी मिलेगी? मैं कुछ भी पहनूं, हमेशा अच्छी लगती हूं।' वहीं एक सुनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'अगर हम दोनों अलग होते तो क्या आज साथ नजर आते? हमें कोई अलग नहीं कर सकता। भगवान भी नहीं, शैतानी भी नहीं. वो डायलॉग है ना मेरा पति सिर्फ मेरा है तो मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है। जब तक हमारे मुंह से कुछ ना बोला जाए किसी भी बात पर विश्वास मत करिए।'

साथ में दिथे गोविंदा-सुनीता आहूजा

बीते दिन गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा संग मनाई गणेश चतुर्थी मनाई। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में गोविंदा और सुनीता मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। गोविंदा और सुनीता पैप्स के सामने एक से एक पोज दे रहे हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा को साथ में देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article