बॉलीवुड

अचानक बिगड़ी सुनंदा शेट्टी की तबीयत, मां को देखने के लिए दौड़ी-दौड़ी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2025, 05:07 PM IST

Sunanda Shetty Admit in Hospital: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर पर एक बार फिर से मुसिबत आ गई है। शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मां को देखने के लिए एक्ट्रेस भी पहुंचीं।

Image

Image Source: Shilpa Shetty Instagram

Sunanda Shetty Admit in Hospital: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी का नाम एक केस में सामने आया था जिसकी वजह से उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। इन सब के बाद अब शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो है जो लीलावती हॉस्पिटल के बाहर से आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी अचानक बीमार पड़ गईं और उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा है। इसके बाद अपनी मां को देखने के लिए शिल्पा शेट्टी भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंची हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा शेट्टी के फेस काफी चिंता नजर आ रही है। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इस वीडियो पर लोग उनकी मां की तबीयत ठीक होने की दुआ करते नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक हॉस्पिटल की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया कि सुनंदा जी को क्या हुआ।

शिल्पा शेट्टी इन फिल्मों में आएंगी नजर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस खूब शेयर करते दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों का नाम शामिल है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शोज में बतौर जज भी धमाल मचा रही हैं। शिल्पा शेट्टी की इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article