बॉलीवुड

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा और बेस्ट फ्रेंड नव्या नंदा के साथ डिनर डेट पर गई सुहाना खान, फ्राइडे नाइट की एन्जॉय

Suhana Khan with Agastya Nanda: कल देर रात मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर सुहाना खान( Suhana Khan) और नव्या नवेली नंदा( Navya Naveli Nanda) को स्पॉट किया गया। ये दोनों स्टारकिड्स तो अक्सर साथ में नजर आती ही हैं, लेकिन आज जरूर कुछ खास था। दोनों सहेलियों के साथ कोई और भी नजर आया।

Image

Suhana Khan with Agastya Nanda

Suhana Khan with Agastya Nanda: बॉलीवुड स्टारकिड्स अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान( Suhana Khan) अक्सर अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आती है। बीती रात शुक्रवार को भी उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड नव्या नवेली नंदा के साथ स्पॉट किया गया। इस मौके पर उनके साथ रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगसत्या नंदा भी नजर आए। जैसे ही स्टारकिड्स की ये जोड़ी बाहर निकली तुरंत पैपराजी ने इन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। सुहाना और नव्या साथ में बेहद प्यारी लग रही थी।

कल देर रात मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर सुहाना खान( Suhana Khan) और नव्या नवेली नंदा( Navya Naveli Nanda) को स्पॉट किया गया। ये दोनों स्टारकिड्स तो अक्सर साथ में नजर आती ही हैं, लेकिन आज जरूर कुछ खास था। दरअसल सुहाना-नव्या के साथ अगस्त्या नंदा भी थे। यही नहीं तीनों बच्चों के साथ श्वेता नंदा के पिता निखिल नंदा( Nikhil Nanda) भी नजर आए। सभी को एक ही जगह से साथ निकलता देखकर लग रहा था जैसे यह कोई गेट-टूगेदर हो। सभी को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें हो रही है। सुहाना खान के फैंस का कहना है कि अगस्त्या सुहाना को पापा से मिलाने लाए थे।

वहीं बात करें स्टारकिड्स के लुक की तो कल रात सुहाना खान ने एक ब्लैक ड्रेस पहनी थी जो घुटनों तक थी। वहीं नव्या नवेली ने ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स पहनी थी। बाकि लोगों ने भी ब्लैक ड्रेस कोड फॉलो किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article