Subhash Ghai on Khal Nayak Sequel: साल 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल को बनाने की तैयारियां मेकर्स ने काफी समय पहले ही शुरू कर दी थीं। कई महीनों से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था। 'खलनायक' में संजय दत्त (Sanjay Dutt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की तिकड़ी देखने को मिली थी। यह अपने समय की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। इस मूवी के गाने आज भी लोगों के पॉपुलर हैं। अब निर्देशक सुभाष घई ने 'खलनायक 2' (Khal Nayak Sequel) को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इसकी स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया गया है।
'खलनायक 2' की स्क्रिप्ट हो गई है पूरी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष घई ने कहा, 'जी हां फिल्म की स्क्रिप्ट को कम्पलीट हो गई है। इस मूवी की कास्ट को जल्द ही लोगों से रूबरू कराया जाएगा।' इस मूवी में फ्रेश स्टारकास्ट देखने को मिलेंगी। उम्मीद की जा रही है कि 'खलनायक' के एक्टर्स जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का फिल्म में कैमियो हो सकता है।
'खलनायक' में अलका याग्निक और इला अरुण का बेहद लोकप्रिय ट्रैक 'चोली के पीछे' को रीक्रिएट कर सकते हैं। नई जनरेशन को इस गाने पर डांस करते हुए देखना काफी मजेदार साबित होगा। अब यह देखना है कि मेकर्स फिल्म में इस गाने को दोबारा लेकर आते हैं या नहीं। वैसे आप 'खलनायक 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए भी दे सकते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
