Tamannaah Bhatia featuring in a song in Stree 2: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी को देखने के बाद लोगों ने 'स्त्री' की जमकर तारीफ की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 'स्त्री' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल यानी 'स्त्री 2' (Stree 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। 'स्त्री 2' में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'स्त्री 2' में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की एंट्री होती नजर आ रही है।
इंटरनेट पर सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 'स्त्री 2' में कथित तौर पर एक गाना होगा, जिसे तमन्ना भाटिया ठुमके लगाती नजर आएंगी। News18 Shosha की एक रिपोर्ट में फिल्म में तमन्ना भाटिया का 'स्त्री 2' में आइटम नंबर होने के बारे में जानकारी दी गई है। इस गाने में तमन्ना भाटिया को ठुमके लगाते हुए देखने के लोए दर्शक भी बेकारार हैं।
दिलचस्प बात यह है कि तमन्ना भाटिया के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर भी इस आइटम नंबर का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि गाने की शूटिंग भी पूरी हॉप गई है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस आइटम नंबर को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में दिखाई देंगे
