Sreeleena on Lipkiss: टॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीलीला एक के बाद एक अपनी हिट फिल्मों से धूम मचा रही हैं। श्रीलाला को साउथ की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में गिना जाता है। हाल ही में वह बॉलीवुड फिल्म भगवंता केसरी में भी बेटी का किरदार निभाती नजर आई हैं। फिलहाल वह आदिकेशव के लिए काम कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब एक मीडिया पर्सन से पूछा कि अगर किसी सीन की डिमांड होगी तो वह लिप किस करेंगी? तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं लिप किस सीन नहीं करती हूं। मैं किसी हीरो के साथ ऐसा नहीं करूंगी.' उन्होंने कहा कि अगर मैं पहली बार लिप किस पहली बार अपने पति को दूंगी।'
हाल ही में श्रीलीला का ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि पहले भी कई स्टार्स ये दावा कर चुके हैं, हालांकि स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से वह अपना स्टैंड बदल देते हैं।
पकड़ा गया श्रीलीला का झूठ
अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिससे पता चला कि श्रीलीला की पहली कन्नड़ फिल्म में 'किस' थी। यह फिल्म तेलुगु में 'आई लव यू इडियट' नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीलीला एक गाने में हीरो को लिप किस देती हैं।अब ये लिप किस वायरल हो रहा है। नेटिजेंस लिप किस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
