Leo Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार थालापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म लियो 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में एक्टर ने दमदार एक्शन किया है। सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट के लोगों को भी ये फिल्म बहुत अच्छी लगी है। फिल्म ने सेकंड वीकेंड पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने 11 वें कितने करोड़ का बिजनेस किया।
लियो ने शुक्रवार को 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने शनिवार को बंपर कमाई करते हुए 14 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने रविवार को बंपर कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, लियो ने रविवार को 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई लियो
फिल्म ने कुल मिलाकर 303. 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। लियो के अलावा बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की तेजस भी इस 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। थिएर्टर्स में तेजस की सभी सीटे खाली पड़ी है। मेकर्स को उम्मीद है कि लियो जल्द रजनीकांत की फिल्म जेलर का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
