बॉलीवुड

सोनम कपूर के बेटे वायु का चेहरा देख गदगद हुए फैंस, पति आनंद आहूजा के साथ शेयर की वीडियो!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 22, 2022, 10:13 AM IST

Sonam Kapoor’s son Vayu first photo: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी कर ली थी, शादी के करीब 4 साल बाद इसी साल उन्होंने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। फिलहाल वह अपने बेटे, पति और माता- पिता के साथ एक फैमिली वेकेशन के मजे ले रही हैं। उन्होंने अपने बेटे की एक झलक भी शेयर की है।

Image

Sonam Kapoor Son Vayu with Anand Ahuja

KEY HIGHLIGHTS
  • सोनम कपूर मे शेयर की अपने बेटे की पहली झलक।
  • सोनम इस समय अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर गई हैं।
  • वायु की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Sonam Kapoor’s Son Vayu First Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इसी साल अगस्त के महीने में अपने बेटे वायु (Vayu) को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही सोनम अपनी मां होने की अपनी जिम्मेदारियों में अपने आपको को बिजी रख रही हैं। हालांकि अब उनके पति आनंद आहूजा और सोनम ने एक फैमिली वेकेशन पर जाने का फैसला किया है। वह इस समय अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियों के मजे ले रही हैं। इस फैमिली वेकेशन पर सोनम के साथ उनके पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर भी शामिल हुई हैं। उन्होंने अपने बेटे वायु की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वायु की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

सोनम कपूर ने अपनी वेकेशन की एक वीडियो शेयर की है। जिसमे उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ कुछ स्पेशल मोमेंट्स को शेयर किया है। सोनम कपूर ने एक रील शेयर की है जिसमें अनिल कपूर अपने पोते वायु को वॉक पर ले जा रहे हैं। वहीं सोनम और आनंद भी अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जन्म के बाद वायु के साथ सोनम की यह पहली वेकेशन हैं, जिसका हर एक पल में खुलकर इंजॉय करना चाहती हैं।

4 साल पहले हुई थी शादी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सोनम अपने पति के साथ लंदन में ही रहती हैं, लेकिन वायु की डिलीवरी के लिए वह मुंबई अपने माता-पिता के घर शिफ्ट हो गई थीं। डिलीवरी के करीब 2 महीने बाद सोनम कपूर फिर से लंदन में ही शिफ्ट हो गई हैं। सोनम कपूर

बता दें कि सोनम कपूर का यह वीडियो उनके फैंस और दोस्तों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर हाल ही में मां बनीं आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है। आलिया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल’!

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article