लाइफस्टाइल

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, संस्कृत और अरबी भाषा से रखा है बेटे और बेटी का नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 04:37 PM IST

Isha Ambani: अंबानी-पीरामल परिवार ने ये भी खुलासा किया कि दोनों बच्चे और ईशा ठीक हैं। ईशा एक बेटी और बेटे के माता-पिता बन गए हैं। परिवार ने बयान में बच्चों के नाम भी बताए। उन्होंने ईशा की बेटी का नाम आदिया रखा है और बेटे का नाम कृष्णा रखा है।

Image

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल।

Photo : Twitter

Isha Ambani: अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उनके पति आनंद पीरामल ( Anand Piramal) 19 नवंबर, 2022 (शनिवार) को जुड़वां बच्चों के माता-पिता (Mother-Father) बन गए हैं। अंबानी और पीरामल परिवारों ने एक मीडिया बयान (Media Statement) में अपने प्रशंसकों के साथ ये अपडेट शेयर किया है। बयान में अंबानी-पीरामल परिवार ने ये भी खुलासा किया कि दोनों बच्चे और ईशा ठीक हैं। ईशा एक बेटी (Daughter) और बेटे (Son) के माता-पिता बन गए हैं। परिवार ने बयान में बच्चों के नाम भी बताए। उन्होंने ईशा की बेटी का नाम आदिया रखा है और बेटे का नाम कृष्णा रखा है।

बयान में आगे कहा गया है कि हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। नीता और मुकेश अंबानी, स्वाति और अजय पीरामल, पीरामल और अंबानी परिवार। ईशा और आनंद पहली बार माता-पिता बने हैं, यहां जानिए उनके बच्चों के नाम का क्या मतलब है।

आदिया के नाम का अर्थ

आदिया एक अरबी/मुस्लिम लड़की का नाम है जिसका अर्थ है "शुरुआत, पहली शक्ति"। इसके अलावा अंक ज्योतिष के अनुसार आदिया का अर्थ है विकासोन्मुखी, मजबूत, दूरदर्शी, साहसी, खर्चीला, स्वतंत्रता प्रेमी, बेचैन और आध्यात्मिक।

कृष्ण के नाम का अर्थ

कृष्ण का अर्थ संस्कृत शब्द कृष्ण से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ गहरा, काला या गहरा नीला होता है। ये एक हिंदू देवता का भी नाम है, जिन्हें भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है।

बता दें कि 12 दिसंबर, 2018 को ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाती पीरामल के बेटे आनंद से हुई थी। ईशा और आनंद बचपन के दोस्त रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article