निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म रामायण इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी, जिसके लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि रामायण बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी। एक्टर रणबीर कपूर ने रामायण पर बात करते हुए कहा है कि इस कहानी को कहने के लिए कम से कम 10 पार्ट्स की सीरीज चाहिए।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जो मूवी साइन नहीं की...", Lalkaara छोड़ने पर Farhan Akhtar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, "अगर मैं ईमानदारी से बात करूं तो रामायण को ठीक तरह से बनाने में 10 पार्ट्स लगेंगे। इसे हम जिस तरह से दो पार्ट्स में समाहित कर रहे हैं, वो हम ही जानते हैं। ये बहुत ही मुश्किल काम है। सभी ने इस पर काफी मेहनत की है और टेक्नालॉजी की मदद से हम इसे ग्रैंड बनाने में सफल हुए हैं।"
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Svc63: Salman Khan की फीस पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, गलत आंकड़ा देने वालों को डांटा
Ranbir Kapoor ने Ramayana पार्ट 2 पर भी तोड़ी चुप्पी
रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 भले ही रिलीज के लिए तैयार हो लेकिन फैंस इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी अपडेट चाहते हैं। एक्टर ने इस बारे में भी बात की और बताया कि रामायण पार्ट 2 की शूटिंग लगभग आधी हो चुकी है। रणबीर कपूर के अनुसार, "हम लोगों ने दूसरे पार्ट की 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। हम इसे आने वाले दिनों में शूट करेंगे क्योंकि इसमें दर्शकों को आगे की कहानी जानने को मिलेगी।"
