बॉलीवुड

"जो मूवी साइन नहीं की...", Lalkaara छोड़ने पर Farhan Akhtar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

फिल्म ललकारा को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इससे फरहान अख्तर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। खबरें वायरल होने के बाद एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

"जो मूवी साइन नहीं की...", Lalkaara छोड़ने पर Farhan Akhtar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी (Image Source: Instagram/AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आमिर खान जल्द शुरू करेंगे ललकारा
  • फरहान अख्तर ने ललकारा पर तोड़ी चुप्पी
  • फरहान ने कभी साइन नहीं की थी आमिर की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का नाम इन दिनों डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ललकारा से जुड़ रहा है, जो जल्द ही शुरू होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर मूवी होने वाली है, जिसके साथ फरहान अख्तर का नाम लम्बे वक्त तक जुड़ता रहा। बीते दिनों ऐसा सुनने में आया कि फरहान ने इससे नाता तोड़ने का फैसला लिया है क्योंकि वो दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। फैंस को ये खबर पढ़कर काफी निराशा हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर बात भी की। अब फरहान अख्तर ने ललकारा छोड़ने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो कभी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं थे।

Farhan Akhtar ने कभी साइन नहीं की थी Lalkaara

मिड-डे से बात करते हुए फरहान अख्तर ने बताया है कि वो आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का कभी भी हिस्सा नहीं थे। फरहान अख्तर के अनुसार, "मैं वो प्रोजेक्ट छोड़ ही कैसे सकता हूं, जिसका हिस्सा ही मैं कभी भी नहीं था। एक एक्टर के पास एक वक्त में कई सारे प्रोजेक्ट आते हैं, जिनमें से वो कुछ को चुनता है और कुछ को मना करता है। ये बहुत ही सिंपल बात है, जिस पर मैं क्या ही बोल सकता हूं।"

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग फिल्म ललकारा 1952 में हुई भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें आमिर खान क्रिकेटर के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर का ही प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रहा है।

अगर खबरों की मानें तो जो रोल फरहान अख्तर को ऑफर हुआ था, उसके लिए मेकर्स ने सिद्धांत गुप्ता को साइन किया है। सिद्धांत गुप्ता लगातार अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं, जिस लिस्ट में ललकारा का नाम भी जुड़ गया है। सिद्धांत गुप्ता ने अब तक इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है लेकिन माना जा रहा है कि आमिर खान की मूवी में वो दिखाई ही देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article