सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज के पिछले दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीमा ने सलमान खान के छोटे भाई से शादी की थी। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, मलाइका के पिता के निधन के बाद सलमान खान और उनके परिवार चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा रहा। मलाइका के पिता की मौत की खबर मिलते ही सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे थे। ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' को छोड़ा पीछे, जानें कमाई
मुश्किल समय में हमेशा खड़ा रहा सलमान का परिवार
अपने बिजी शेड्यूल के बीच सलमान मलाइका के घर पहुंचे थे। सलमान और उनका परिवार हमेशा मुश्किल समय में मेरे और मलाइका के साथ खड़ा रहा है। सीमा ने कहा, मैं ये सब देखकर बहुत प्रभावित हुई थी। जब भी कभी भी मुसीबत या परेशानी आती है तो वो चट्टान की तरह हैं। मुझे लगता है यही चीज आपकी फैमिली में होनी चाहिए।
साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था। तलाक के बाद से सलमान पहली बार उनसे मिलने गए थे। वहीं, मलाइका का तो कई बार अरबाज और परिवार के फंक्शन में नजर आईं। लेकिन एक्टर कभी किसी फंक्शन या इवेंट में मलाइका के साथ नहीं दिखाई दिए। मुश्किल समय में भाईजान एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाना उनके घर गए थे। सोशल मीडिया पर सलमान के परिवार के एकता की खूब तारीफ हुई थी। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। अब दोनों साथ नहीं है। मलाइका के बर्थडे पर भी अर्जुन ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। वहीं, सीमा सजदेह
