बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' को छोड़ा पीछे, जानें कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन सिनेमाघरों में दिवाली पर दस्तक देनी वाली है। दोनों फिल्मों की यूएई में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again (credit Pic: Instagram)

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: इस दिवाली पर सिनेमाघरों में अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 क्लैश होने वाली हैं। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दोनों अलग-अलग जोनर्स की फिल्में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कोप ड्रामा फ्रेंचाइजी है जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं ओवरसीज बुकिंग में भी 'सिंघम अगेन' कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' से आगे चल रही है। ये भी पढ़ें- 'आमी जे तोमार 3.0' पर डांस करते हुए स्टेज पर धड़ाम से गिरी विद्या बालन, नहीं रोका परफॉर्मेंस, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

एडवांस बुकिंग में सिंघम अगेन निकली आगे

रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में सिंघम अगेन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। प्री सेल्स में सिंंघम अगेन भूल भुलैया 3 के मुकाबले 84 प्रतिशत अधिक है। अजय देवगन स्टारर ने Vox सिनेमा में 64 शो से लगभग 6.6 लाख रुपये की प्री सेल अर्जित की है। अब तक 505 टिकटे बिकी है। ये शुरुआती आंकड़े है। वहीं, अनीज बज्मी की फिल्म ने प्री सेल्स रिलीज में 269 टिकटे बिकी है। एडवांस बुकिंग में सिंघम अगेन यूएई में धमाकेदार कमाई कर रही है।

कॉप ड्रामा फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी ने किया है। वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूल भुलैया 3 में कार्तिक, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म धमाल मचाती है। ये देखने के लिए हमें दिवाली तक का इंतजार करना होगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article