बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par: स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद आमिर खान स्टारर की हुई खूब तारीफ, लोगों ने खड़े होकर बजाईं तालियां

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par Special Screening: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आने वाले दिनों में फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के माध्यम से एक बार फिर बड़े परदे पर कमबैक करने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी, जिसे लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दी।

Image

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par Special Screening

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par Special Screening: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी आने वाली इमोशनल ड्रामा बेस्ड मूवी 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीती रात निर्माताओं ने आमिर खान स्टारर की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के ट्रेलर को मिले अच्छे रिव्यू के बाद से ही लोग इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थे। इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद लोगों ने आमिर खान स्टारर की तारीफ करते हुए खूब तालियां बजाईं और स्टैंडिंग ओवेशन दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखने के बाद लोगों ने अभिनेता का दिल से खड़े होकर स्वागत किया गया। इंटरनेट पर इस समय कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कईयों का मानना है कि वो लोग बहुत ज्यादा लकी हैं, जिन्हें यह फिल्म देखने का मौका मिला। इस मूवी सोशल इशू के साथ-साथ उन लोगों को दिखाया गया है, जो डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म से पीड़ित हैं। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि वो लोग कैसे अपने जीवन में आ रही चुनौतियों का सामना करते हैं।

आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस मूवी में आमिर खान अहम भूमिका में हैं। फिल्म में आमिर खान को अपनी उम्र से 23 साल छोटी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा, फिल्म में दस नए कलाकार हैं, जिनमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं, जो सभी विशेष रूप से विकलांग हैं। यह मूवी 20 जून को रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article