Mika Singh Buys Private Island : बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने अपने मेहनत के बल पर अपनी अलग जगह बनाई हैं। सिंगर के लाखों चाहने वाले हैं। सिंगर बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। एक बार फिर मीका सिंह (Mika Singh) र्चचा में छाए हुए हैं। सिंगर ने हाल ही में अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। सिंगर इस आइलैंड पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। मीका ने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराजी का वीडियो शेयर इस खबर पर मुहर लगा दी।
मीका का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मीका बोट चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बोट के ऊपर एमएस लिखा है, जिसका मतलब मीका सिंह है। इस वीडियो में मीका मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। मीका पहले भारतीय सिंगर हैं जिन्होंने अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। सिंगर ने साथ में 10 घोड़े और 7 बोट्स खरीदी हैं। मीका रियल लाइफ में रॉयल जिंदगी जीते है।
मीका ने खरीदा प्राइवेंट आइलैंड
फैंस को सिंगर का वीडियो खूब पसंद आ रहा है। मीका के फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करके लिखा सिंंह इज किंग। कुछ लोगों ने मीका से रिक्वेस्ट की है वो अपने आइलैंड की और तस्वीरें-वीडियोज शेयर करें। मीका बॉलीवुड के जाने माने सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए सुपर हिट गाने गाए हैं। हाल ही में मीका का शो स्वयंवर मीका दी वोहटी आया था, जिसमें उन्होंने अपनी दोस्त आकांक्षा पुरी को जीवन साथी के रूप में चुना था। दोनों साथ में अक्सर कई पब्लिक इवेंट में नजर आते हैं।
मीका का करियर
मीका को 1998 में सावन में लग गई आग से पहचान मिली थी। इस एल्बम की सक्सेस के बाद मीका ने गबरू, दुनाली और इश्क ब्रांडी एल्बम लॉन्च किए। सिंगर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत प्यार के साइड इफेक्ट्स से की थी। सिंगर कई शोज को जज भी कर चुके हैं।
