बॉलीवुड

Sidharth Kiara Wedding: कियारा का स्वागत करने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं सिद्धार्थ की मां, बोलीं- बहू के रूप में..

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 7, 2023, 02:42 PM IST

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ और कियारा आज यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है। सिद्धार्थ की मम्मी रीमा मल्होत्रा अपनी बहू के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

Image

sidharth and kiara (credit pic:instagram)

Sidharth Kiara Wedding: राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में आज यानी 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। स्टार कपल की शादी को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में काफी उत्साह है। उनकी शादी का हिस्सा बनने दोनों के परिवारों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की मम्मी अपनी बहू के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मम्मी रीमा मल्होत्रा ने कहा कि उनके बेटे सिद्धार्थ उनकी होने वाली बहू कियारा आडवाणी से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रीमा मल्होत्रा ने जैसलमेर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपनी बहू के स्वागत के लिए वह काफी उत्साहित हैं। जब एक पैपराजी ने सिद्धार्थ की मां से सवाल पूछा कि वह अपनी बहू का परिवार में स्वागत करने के लिए कितनी उत्साहित हैं? इसका जबाव देते हुए सिद्धार्थ की मां ने कहा, 'वह बहुत उत्साहित हैं।'

बहू के स्वागत के लिए एक्साइटेड हैं सिद्धार्थ की मां

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रख रहे हैं। उन्होंने तैयारियों में लगे स्टाफ के लिए नो फोन पॉलिसी भी लागू की है। सिद्धार्थ और कियारा के संगीत से जुड़ी इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। संगीत में सिद्धार्थ ने कियारा के भाई मिशाल के साथ स्टेज पर जाकर परफॉर्म किया। इसके अलावा करण जौहर और शाहिद कपूर भी संगीत में डांस करते नजर आए। दोनों ने 'काला चश्मा' गाने पर थिरकते हुए परफॉरमेंस दी। इन दौरान कियारा काफी शरमा रही थीं। दोनों के संगीत को हरि और सुखमनी की जोड़ी ने शानदार बनाया। यह जोड़ी कटरीना और विक्की की शादी में भी परफॉर्म कर चुकी है। कियारा और सिद्धार्थ के संगीत में अंग्रेजी और पंजाबी गानों की धूम थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article