बॉलीवुड

Sidharth Malhotra-Kiara Advani का हनीमून प्लान, शादी के बाद होंगी पंजाबी और सिंधी रस्में

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 5, 2023, 02:37 PM IST

sidharth malhotra and kiara advani honeymoon plan Details: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के 5 फरवरी से प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कपल 6 फरवरी को एक-दूसरे के साथ पवित्र सात फेरे लेंगे। हर कोई कपल की खूबसूरत शादी और तस्वीरों का इंतजार कर रहा है।

Image

Sidharth Malhotra and Kiara Advani

kiara advani honeymoon plan: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को अपने वेडिंग वैन्यू के रूप में बुक किया है। 5 फरवरी से प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कपल 6 फरवरी को एक-दूसरे के साथ पवित्र सात फेरे लेंगे। हर कोई कपल की खूबसूरत शादी और तस्वीरों का इंतजार कर रहा है। अब बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा तुरंत हनीमून के लिए नहीं जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तुरंत हनीमून के लिए नहीं जाने वाले हैं क्योंकि दोनों परिवारों में रस्में चलने वाली हैं। सूर्यगढ़ से वापस आने के बाद कपल को शादी के तुरंत बाद पंजाबी और सिंधी परिवारों की रस्में पूरी करनी होती हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ को काम से जुड़े कमिटमेंट्स को पूरा करना है। वह एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया है। कथित तौर पर, यह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स है। इस बीच कियारा के ऊपर काम की भी कुछ जिम्मेदारियां हैं।

इसलिए एक बार जब कपल अपने वर्क कमिटमेंट से फ्री हो जाएगा, तो फिर सिड-कियारा अपने हनीमून जर्नी का प्लान बनाएंगे। कयासों के बीच सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा है कि दोनों हनीमून के लिए मालदीव रवाना होंगे। हालांकि, ऐसा जल्द ही नहीं हो रहा है और उनकी डेस्टिनेशन भी अभी तक पक्की नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार मिशन मजनू में नजर आए थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद अब सिद्धार्थ, रोहित शेट्टी के पुलिस फोर्स में नजर आएंगे। पाइपलाइन में उनके पास दिशा पाटनी और राशि खन्ना के साथ योद्धा भी हैं। दूसरी ओर कियारा आडवाणी सत्यप्रेम की कथा की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article