बिजनेस

SBI में 3 लाख की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न, जानिए कितने साल में डबल होगी आपकी रकम

अगर आपके पास भी एक ऐसी रकम पड़ी है, जिसका फिलहाल कुछ खास इस्तेमाल नहीं होगा तो आप इस रकम को एफडी में निवेश कर सकते है।

Image

SBI में 3 साल की एफडी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न (Photo: iStock)

SBI FD Returns: अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित रखने के साथ उस पर निश्चित रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से भी ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी बहुत बड़ी रकम निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 3 लाख की एफडी ओपन करवा सकते हैं।

3 लाख रुपये की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न?

मान लीजिए आप SBI में 3 लाख रुपये की एफडी करवाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको यह समझना होगा कि मैच्योरिटी राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कितने साल के लिए पैसा जमा करते हैं और उस अवधि पर बैंक कितनी ब्याज दर दे रहा है। लंबी अवधि के निवेश में कंपाउंडिंग के कारण मैच्योरिटी राशि बढ़ सकती है।

निवेश की राशिएफडी अवधिसामान्य नागरिक ब्याजसामान्य नागरिक मैच्योरिटीसीनियर सिटीजन ब्याजसीनियर सिटीजन मैच्योरिटी
3 लाख रुपये1 साल6.25%3,19,194 रुपये6.75%3,20,768 रुपये
3 लाख रुपये2 साल6.40%3,40,621 रुपये6.90%3,43,988 रुपये
3 लाख रुपये3 साल6.30%3,61,879 रुपये6.80%3,67,259 रुपये
3 लाख रुपये4 साल6.30%3,85,222 रुपये6.80%3,92,877 रुपये
3 लाख रुपये5 साल6.05%4,05,053 रुपये7.05%4,25,478 रुपये
3 लाख रुपये6 साल6.05%4,30,121 रुपये7.05%4,56,276 रुपये
3 लाख रुपये7 साल6.05%4,56,739 रुपये7.05%4,89,304 रुपये
3 लाख रुपये8 साल6.05%4,85,005 रुपये7.05%5,24,723 रुपये
3 लाख रुपये9 साल6.05%5,15,020 रुपये7.05%5,62,705 रुपये
3 लाख रुपये10 साल6.05%5,46,893 रुपये7.05%6,03,437 रुपये

आप एफडी करवाने से पहले अलग-अलग अवधि के विकल्पों की तुलना कर सकते हैं। उदाहरण के लिए एक साल की एफडी में पैसा जल्दी वापस मिल जाता है, जबकि पांच या सात साल की एफडी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें लंबे समय तक इस रकम की जरूरत नहीं है।

एफडी करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

SBI में एफडी खोलने से पहले यह तय करें कि आपको पैसों की जरूरत कब पड़ सकती है। समय से पहले एफडी तुड़वाने पर बैंक के नियमों के अनुसार पेनल्टी लग सकती है या मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से अवधि चुनना बेहतर है।

इसके अलावा, एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आ सकता है। अपनी आय और लागू टैक्स नियमों के अनुसार इसकी गणना करें। जरूरत पड़ने पर अलग-अलग अवधि की कई एफडी कराने से भी विचार किया जा सकता है, ताकि पूरी रकम एक ही समय पर लॉक न हो।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article