बॉलीवुड

Shweta Tiwari बेटी के लिए हैं सबसे बड़ी क्रिटिक्स, पलक ने कहा-"मां मुझसे बेहतर ढंग से मेरी ताकत को जानती हैं..."

टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता तिवारी को लेकर विस्तार से बात की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या-क्या कहा है।

Image

Shweta Tiwari

टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी सुदंरता को लेकर अक्सर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। श्वेता तिवारी के पुराने शो को देखना आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वही श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में अपनी मां श्वेता तिवारी को लेकर कुछ बातें कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

हाल ही में पलक तिवारी संजय दत्त की फिल्म द भूतनी में नजर आई थी। फैंस ने फिल्म में पलक तिवारी की एक्टिंग को काफी पसंद किया। बता दें ये एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म थी इससे पहले वो सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी को सबसे बड़ी क्रिटिक्स बताया।

हम सेम तरह के स्टार्स हैं

पलक तिवारी ने कहा-"मां मेरी ताकत और खामियों को मुझसे भी बेहतर जानती हैं। हमारा सफर एक जैसे हैं। लगभग वही उम्र है जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। मुझसे पांच साल पहले ही किया था। इसी कारण वो इसके नुकसान को भी जानती हैं। वह देखती हैं कि मैं कब और कहां गलत हो रही हूं। हम बहुत ही समान तरह के स्टार्स हैं।" पलक ने कहा-जो चीज उनके रिश्ते को खास बनाती है, वह सिर्फ मां-बेटी का रिश्ता नहीं है, बल्कि यह कलाकार भी हैं जो इस कला को गहराई से समझती हैं।

डायलॉग और एक्सप्रेशन पर ध्यान

पलक ने बताया श्वेता की पैनी नजर उनके हर डायलॉग पर होती है। उनकी मां हर डायलॉग और हर एक्सप्रेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान देती है। मां अक्सर मुझे देखकर कहती हैं कि तुम अपनी आंखों से जो करती हो, वह काफी प्यारा लगता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article