डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग बिग बजट फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज अभी काफी दूर है लेकिन उससे पहले ही इस पर विवाद शुरू हो चुका है। अगर फिल्म रामायण को लेकर मचे ताजा घमासान की बात करें तो श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान रामायण के मेकर्स को चेतावनी दी है और मूवी की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की डिमांड कर डाली है। अर्जुन कुमार ने ये डिमांड इसलिए की है ताकि वो खुद देख पाएं कि अपकमिंग फिल्म रामायण में तथ्यात्मक कमियां तो नहीं हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "भारत से प्यार है तो दुबई क्यों रहते हो...", Raj Thackeray ने साधा Vivek Oberoi और R Madhavan पर निशाना
Shri Ramlila Mahasangh की तरफ से Ramayana मेकर्स को खास हिदायत
श्री रामलीला महासंघ (Shri Ramlila Mahasangh) के अध्यक्ष अर्जुन कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया है कि उन्होंने रामायण के मेकर्स को एक पत्र लिखकर एडवांस स्क्रीनिंग की डिमांड की है। उन्होंने बताया है कि ये डिमांड इसलिए रखी गई है ताकि रिलीज से पहले ये जांच की जा सके कि फिल्म में जो तथ्य दिखाए गए हैं, वो पूरी तरह से ठीक हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'मुझे संघी बनना है...' Kangana Ranaut ने ट्रोल्स को दिया तगड़ा जवाब
पीटीआई से बात करते हुए अर्जुन कुमार ने बताया है, "हम इस फिल्म का स्वागत करते हैं। हम चाहते हैं कि रामायण की रिलीज से पहले ये जांच की जा सके कि इसमें सबकुछ ठीक दिखाया गया है। हम श्रीराम लीला कमेटी के मेंबर्स के लिए एक खास स्क्रीनिंग चाहते हैं। अगर फिल्म में कुछ कमियां होती हैं तो हम उन पर ध्यान दिलाना चाहेंगे ताकि किसी की भावनाएं आहत ना हों। अगर आदिपुरुष की तरह ये फिल्म भी बिना स्पेशल स्क्रीनिंग के रिलीज होती है और लोगों की भावनाएं इससे आहत होती हैं तो हम इसे थिएटर्स में चलने नहीं देंगे।"
फिल्म रामायण के मेकर्स जिस तरह से इसे प्रमोट कर रहे हैं, उसे देखकर यही लगता है कि वो नहीं चाहते हैं कि इस पर विवाद खड़ा हो। श्रीरामलीला महासंघ की इस डिमांड पर अब तक रामायण मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो स्पेशल स्क्रीनिंग रख सकते हैं ताकि भविष्य के विवादों से बचा जा सके।
