बॉलीवुड

"भारत से प्यार है तो दुबई क्यों रहते हो...", Raj Thackeray ने साधा Vivek Oberoi और R Madhavan पर निशाना

राजनेता राज ठाकरे ने आर माधवन और विवेक ओबरॉय से पूछा है कि अगर इन्हें देश से इतना प्यार है तो ये भारत को छोड़कर दुबई में क्यों रहते हैं? राज ठाकरे का बयान लगातार वायरल हो रहा है।

Image

"भारत से प्यार है तो दुबई क्यों रहते हो...", Raj Thackeray ने साधा Vivek Oberoi और R Madhavan पर निशाना

KEY HIGHLIGHTS
  • राज ठाकरे ने बॉलीवुड पर किया वार
  • विवेक-माधवन से पूछे तीखे सवाल
  • पीएम मोदी के विकास पर उठाई उंगली

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) अक्सर अपने बयानों और विचारों के लिए चर्चा में रहते हैं। राज ठाकरे ने हाल ही में आर माधवन और विवेक ओबरॉय पर ये कहते हुए निशाना साधा है कि ये दोनों स्टार्स यूं तो बहुत देशभक्ति दिखाते हैं लेकिन रहते दुबई में हैं। राज ठाकरे ने पूछा है कि अगर भारत में इतना ही विकास हो रहा है और हर कोई खुश है तो भारत से बड़े-बड़े लोग देश छोड़कर बाहर रहने क्यों जा रहा है? राज ठाकरे के सवाल लोगों को कहीं ना कहीं ठीक लग रहे हैं, जिस कारण वो लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और बॉलीवुड के दोनों नामी कलाकारों से सवाल पूछ रहे हैं।

राज ठाकरे ने विवेक ओबरॉय और आर माधवन पर किया तगड़ा वार

राज ठाकरे ने विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) पर निशाना साधते हुए कहा है, "विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी पर फिल्म बनाएंगे, उसमें मोदी जी का किरदार प्ले करेंगे लेकिन रहने के लिए दुबई को चुनेंगे।"

राज ठाकरे ने आर माधवन (R Madhavan) को नहीं बक्शा है और उनसे पूछा है, "आर माधवन जो प्रधानमंत्री मोदी की हर वक्त तारीफ ही करते रहते हैं, वो कहां पर रहते हैं? वो दुबई में रहते हैं। अगर आपको भारत से इतना ही प्यार है और मोदी जी से इतनी मोहब्बत है... मोदी जी भारत में दिन-रात विकास कर रहे हैं तो फिर आप विदेश में क्यों रहते हैं? अपने परिवार के साथ आब दुबई में क्यों रहते हैं?"

राज ठाकरे ने दोनों स्टार्स के वर्किंग कल्चर्स पर भी सवाल खड़े किए हैं और कहा, "ये लोग यहां आकर सरकार द्वारा बनाई जा रही फिल्मों में काम करेंगे और जब सबकुछ हो जाएगा तो दुबई लौट जाएंगे।"

राज ठाकरे ने आर माधवन और विवेक ओबरॉय से जो सवाल पूछे हैं, वो जनता को कहीं ना कहीं सही लग रहे हैं। यही वजह है कि इस वक्त इंटरनेट पर ये दोनों कलाकार सवालों के घेरे में हैं। वैसे आपका राज ठाकरे के सवालों पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article