बॉलीवुड

₹5 करोड़ की ठगी के मामले में फंसे श्रेयस तलपड़े-आलोक नाथ, स्टार्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 24, 2025, 06:32 PM IST

Alok Nath-Shreyas Talpade Fraud Case: बॉलीवुड के फेमस स्टार श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और आलोक नाथ (Alok Nath) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रह है। श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ का नाम एक फ्रॉड केस से जुड़ रहा है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Alok Nath-Shreyas Talpade Fraud Case: बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। कभी स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाती हैं, तो कभी बयान सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और आलोक नाथ (Alok Nath) जैसे दिग्गज एक्टर्स का नाम एक फ्रॉड केस में आया है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। इसके बाद से श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े से जुड़ी क्या खबर है जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।

क्या है मामला?

श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े का नाम एक फ्रॉड केस में आना है। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बागपत में 22 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का केस दर्ज हो गया। मामला लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी का है, जो मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर और कोऑपरेटिव्स से रजिस्टर्ड थी। ये स्कैम इतना बड़ा था कि 500 से ज्यादा लोगों के 5 करोड़ रुपये डूब गए। एक साल बाद रिटर्न न मिलने पर शिकायत दर्ज हुई और अब पुलिस एक्शन मोड में है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बागपत में श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 पर केस दर्ज हुआ है। ये सोसाइटी में इनवेस्टमेंट के नाम पर फ्रॉड का इल्जाम। दोनों ब्रांड एंबेसडर थे। पुलिस ने IPC की धाराओं के तहत केस रजिस्टर किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी बबली नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। इस खबर ने सबको हिला दिया है।

श्रेयस तलपड़े इस फिल्म में आए थे नजर

श्रेयस तलपड़े हाल ही में 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) में धमाल मचा था, जहां वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। तो वहीं आलोक नाथ काफी समय से फिल्मों से दूर है। आलोक नाथ के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ की इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article