Shreya Ghoshal Cuttack Live Concert: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी मधुर आवाज से जादू चला देने वाली श्रेया घोषाल के फैंस सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेश में भी काफी है। श्रेया की आवाज इस समय भारत के टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल होती है। ऐसी कोई बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म ना हो जिसमें श्रेया की आवाज ना हो। बीते दिन श्रेया ओडिशा के कटक शहर पहुंची थी जहां उनका एक लाइव कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान श्रेया की आवाज सुनने के लिए भीड़ तो उमड़ आई लेकिन अपने साथ भगदड़ जैसे हालत भी लेकर आ गई। श्रेया के कॉन्सर्ट के दौरान लोग बेहोश और घायल भी हुए पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार कटक के जिला प्रसाशन ने जानकारी दी की सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के लाइव कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग आ पहुंचे। इस दौरान लोग मंच की तरफ गिरने लगे तो कॉन्सर्ट कुछ समय के लिए रोक दिया गया। भीड़ के कारण कॉन्सर्ट में भगड़द जैसे हालत पैदा हो गए थे लेकिन सही समय पर पुलिस वहां या पहुंची। पुलिस के आने से भीड़ पर काबू पाया गया और कुछ देर के लिए बंद हुआ कॉन्सर्ट वापिस शुरू किया। इस भीड़ के कारण दो लोग महिला समेत बेहोश हुए तो एक शख्स के घायल होने की खबर है। इस कॉन्सर्ट में इतनी भीड़ थी की लोगों को सांस लेने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी। हालांकि राहत की बात ये है कि कोई भी बुरे तरीके से घायल नहीं हुआ और हालत सामान्य हो गए।
बता दें ये हादसा बाली यात्रा के आखिरी दिन हुआ जिसमें श्रेया घोषाल पर्फॉर्म करने पहुंची थी। बाली यात्रा ओडिशा के समुद्री इतिहास को याद रखने वाला एक त्योहार है जिसे धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं श्रेया घोषाल के करियर को लेकर जानकारी दें कि सिंगर को पाँच बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। चिकनी चमेली, डोला रे डोला, मस्तानी तबाह हो गए जैसे गाने श्रेया ने बॉलीवुड को दिए जो आज तक इंटरनेट पर ट्रेंड करते हैं।
