Shraddha Kapoor Rajkumar Rao Stree 2 Release Date Out Now: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री' ने बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस मूवी की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने 'स्त्री 2' (Stree 2) का भी ऐलान किया, जो कि अगस्त में रिलीज होने वाली है। 'स्त्री 2' के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, जिसे लेकर फैंस में खुशी का माहौल है।
दरअसल, दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस यानी मैडॉक फिल्म्स ने एक साथ 10 फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' से लेकर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' (Stree 2) तक शामिल है। पोस्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी 'स्त्री 2' 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बता दें कि 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में 'स्त्री 2' से भी खूब उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
मैडॉक फिल्म्स की बाकी मूवीज कब होंगी रिलीज
मैडॉक फिल्म्स की 'हैप्पी टीचर्स डे' 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी तो वहीं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' साल 2024 में 9 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' 2024 में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, वहीं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' 2024 में 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
